इंडिया गेट पर सुनेहरा सफर फाउंडेशन का जागरूकता कार्यक्रम सफल





 इंडिया गेट पर सुनेहरा सफर फाउंडेशन का जागरूकता कार्यक्रम सफल


नई दिल्ली ।सुनेहरा सफर फाउंडेशन ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके प्रति समाज की जिम्मेदारियों को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इंडिया गेट पर एक विशेष अभियान का आयोजन किया।



इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के महासचिव कमल चंद किरार और प्रभात रंजन ने किया। अभियान में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों में पी.के. शुक्ला, देवेंद्र कुमार, प्रिंस, इलियास, ध्रुव, मुख्तार, सुनीत कुमार आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान संस्था ने दिव्यांगजनों की समस्याओं, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भागीदारी पर चर्चा की। आमजन को उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की आवश्यकता समझाने के लिए पर्चे वितरित किए गए और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।



महासचिव कमल चंद किरार ने अपने उद्बोधन में कहा,


“दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके प्रति समाज में जागरूकता लाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति यह समझे कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।”



कार्यक्रम में प्रभात रंजन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा,


“दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना तभी संभव है, जब समाज उनके प्रति संवेदनशील हो और उन्हें समान अवसर प्रदान करे। हमें यह समझने की जरूरत है कि दिव्यांगजन सिर्फ सहानुभूति नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान के हकदार हैं। सुनेहरा सफर फाउंडेशन का यह अभियान समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”


 


कार्यक्रम को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। उन्होंने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और समावेशी दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


 


सुनेहरा सफर फाउंडेशन का यह प्रयास दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और समाज में उनकी बेहतर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक प्रेरणादायक संदेश देता है।


 


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!